G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के परिहारन का डेरा गाँव में रविवार की सुबह महिला का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उसके बाद महिला ने ज़हरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों को जानकारी हुई तो उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार परिहारन का डेरा निवासी दुर्गेश की 30 वर्षीय पत्नी सरिता देवी का आज सुबह अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिससे क्षुब्ध होकर उसने ज़हरीला पदार्थ खा लिया कुछ समय बाद जब उसकी हालत विगडने लगी तो परिजनो को जानकारी हुई तुरन्त फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share