उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत सुल्तानपुर घोष के रामपाल मौर्य पीजी कालेज में रविवार के दिन पूर्व मंत्री मुन्नालाल मौर्य की जन्म जयंती समारोह में विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन आयोजित हुआ। स्वर्गीय मुन्नालाल मौर्य की धर्मपत्नी एवं विधायक ऊषा मौर्या के नेतृत्व में उनकी समाधि पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। कवि सम्मेलन एवं मुशायरा भी आयोजित हुआ। सपा सांसद नरेश उत्तम पटेल एव सदर विधायक आनन्द लोधी सहित अन्य जनप्रतिनिधि जनप्रतिनिधियों ने पूर्व मंत्री मुन्नालाल मौर्य के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर कवि सम्मेलन का भी आयोजन हुआ जिसमें कवियों ने अपनी रचनाएं पढ़कर तालियां बटोरी। गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद नरेश उत्तम पटेल ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्ति एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आप लोगों ने ऊषा मौर्या को जिताकर क्षेत्र में पार्टी की लहर पैदा कर दिया है। उन्होंने कहा कि पूंजीपतियों के दबाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के चलते आज देश की हालत से बद से बदतर हो गई है। किसान, मजदूर ,दुकानदार सभी परेशान हैं नौकरी नहीं मिल रही बेरोजगारी बेतहाशा बढ़ी हुई है।लेकिन जनता ने लोकतंत्र पर विश्वास रखकर उन्हें जिताया। और हुसैनगंज विधानसभा में सबसे अधिक वोट दिया है। इसके लिए वे जनता के प्रति नतमस्तक हैं। उन्होंने कहा कि हमारे देश के लोग लोकतंत्र को मजबूत करने का काम करते हैं।

उन्होंने महंगाई पर सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि आज किसान की लागत बढ़ती जा रही है। आवारा पशु किसान की फसल बर्बाद कर रहे हैं।किसान,मजदूर,छात्र नवजवान सभी परेशान हैं। दलित पिछड़ों का आरक्षण मारा जा रहा है।डीजल, पेट्रोल के दाम निरंतर बढ़ रहे हैं जिससे सभी चीजों के दामों में बढ़ोतरी हो रही है। देश में विषमता बढ़ती जा रही है। सरकार आरक्षण पर नाइंसाफी कर रही है। गोष्ठी की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने की। संचालन डॉ.राजेश शर्मा एवं राम नारायण मौर्य ने किया।इस अवसर पर,सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी, ऐराया ब्लॉक प्रमुख आदित्य सिंह, लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष राम करन निर्मल, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह यादव, रामेश्वर दयाल दयालू, सुनीता राज पासी, चेयरमैन राजकुमार मौर्य, मंजर यार महासचिव, दलजीत निषाद आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। पूर्व सपा जिलाध्यक्ष वली उल्ला, जिला पंचायत सदस्य अशोक सिंह यादव, विधानसभा अध्यक्ष सुघर सिंह एडवोकेट, मुरलीधर मौर्य, मंजर यार महासचिव, मो.आजम खान, सलमान अहमद, रामबाबू गुप्ता, रईस अहमद, गार्गी दिन वाजपेई रमेश कैथल, प्रेम पासी, गंगा पाल, चौरसिया, अकीब जौहर, परवेज आलम, नियाज अहमद, नरसिंह यादव, डॉ.यूसुफ मोहलिया, इंदल सिंह, अंकित सिंह यादव सहित अनेक सपा नेता मौजूद रहे। कवि सम्मेलन एवं मुशायरा आयोजित। योगेंद्र नाथ मौर्य के संयोजन में पूर्व मंत्री मुन्नालाल मौर्य की जयंती पर कवि सम्मेलन एवं मुशायरा का आयोजन हुआ जिसमें कवियों ने अपनी रचनाओं से उपस्थित भीड़ को मंत्र मुग्ध कर दिया। कवियों शिव शरण बंधु, गोविंद गजब, समीर शुक्ल, शिव सिंह सागर, हास्य कवि उत्कर्ष उत्तम, आफरीन बानो ने रचना पाठ किया। मेधावियों को सम्मानित किया गया। विधायक कार्यक्रम की संयोजक उषा मौर्य एवं विकल्प मौर्य, इस के आलवा शिक्षक ने आभार व्यक्त किया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share