उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के कस्बे में चार पहिया वाहन की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कुली हार गांव निवासी गया प्रसाद का 34 वर्षीय पुत्र ज्ञानी जो मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। साइकिल पर सवार होकर जहानाबाद कस्बे वह अपनी मजदूरी का पैसा लेने गया था।

तभी उसकी साइकिल को कस्बे में चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया। वाहन की टक्कर से साइकिल सवार ज्ञानी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जहानाबाद सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share