उत्तरवल प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गुंदा गांव के समीप चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार मलवा थाना क्षेत्र के देवमई गांव निवासी राजाराम का 28 वर्षीय पुत्र अजय बाइक पर सवार होकर बीती रात कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मुरादीपुर अपने ससुराल जा रहा था।

जब वह थाना क्षेत्र के गुंदा के गांव के समीप पहुंचा। तभी चार पहिया वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share