उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के गौतम नगर मोहल्ले में परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर युवक ने ज़हरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गौतम नगर मोहल्ला निवासी अखिलेश के 21 वर्षीय पुत्र हर्ष को किस बात को लेकर परिजनों ने डांट दिया।

जिससे क्षुब्ध होकर उसने ज़हरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई। तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share