G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के कानपुर प्रयागराज नेशनल हाइवे 2 पर स्थित कोडरपुर गाँव की मोड़ के समीप कोल्ड ड्रिंक लदा पलट गया, जिसमें लाखो का नुकसान ही गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कोडरपुर के समीप कोल्डरिंग से भरा ट्रक पलटा। जिसमें भारी लाखों रुपए का नुकसान हो गया है। ट्रक लखनऊ के संडीला से मरिंडा कोल्डरिंग की 1800 कैरट कांच की बोतल लेकर उड़ीसा जा रहा था ।अचानक ड्राइवर अर्जुन पुत्र रामदुलारे को नींद की झपकी आ गई। जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ड्राइवर और खलासी ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा कर दौड़ कर सड़क पर गिर गये। जिससे दोनों लोगों की जान बच गई। चालक कौशांबी जनपद के रामपुर दमाबा गाँव का निवासी बताया गया। ड्राइवर का कहना है कि किसी को भी कोई चोटें नही आई है । और खलासी गाड़ी छोड़कर भाग गया। सूचना मिलने पर थरियांव थानाध्यक्ष अरविंद कुमार रॉय मौके पर पहुंचें। रास्ते में पड़ी कांच की बोतलों को हाइवे से बाहर करवाया, जेसीबी से सड़क पर पड़ा ट्रक हटाया गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share