उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के दिवान का पुरवा मजरे भरसावा गांव में परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर छात्रा ने ज़हरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दिवान का पुरवा मजरे भरसावा गांव निवासी अनिल कुमार की 17 वर्षीय पुत्री साक्षी जो कक्षा 11 की छात्रा है।

परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर उसने घर के अंदर ज़हरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई। तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share