G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की साइबर अपराध द्वारा पीड़ित व्यक्ति से आनलाइन ट्रांजेक्शन की सम्पूर्ण धनराशि (100000 रू०) पुनः खाते में वापस कराई गई। साइबर अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी अपराध के निकट पर्यवेक्षण में एनसीआरपी पोर्टल की शिकायत की जाँच के अनुक्रम में साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम द्वारा सार्थक प्रयास करते हुये सम्बन्धित बैंक से समन्वय स्थापित कर शिकायतकर्ता / पीड़ित व्यक्ति धाता थाना क्षेत्र के पल्लावा गांव निवासी राम नरेश सिंह के पुत्र लोकेन्द्र सिंह की सम्पूर्ण ट्रांजेक्शन धनराशि (100000 रू.) उनके खाते में वापस कराई गई। शिकायतकर्ता / पीड़ित द्वारा जनपदीय उच्चाधिकारियों व साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम का आभार व्यक्त किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share