G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के बिघौली चौराहे के समीप अनियंत्रित ई-रिक्सा पलटने से रिक्से पर सवार घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के गढ़ीवा मोहल्ला निवासी स्व. छेद्दु का 65 वर्षीय पुत्र शुखलाल ई-रिक्से पर सवार होकर गाजीपुर थाना क्षेत्र के हथेमा गाँव अपनी बहन के घर जा रहा था। जब रिक्सा थाना क्षेत्र के बिघौली चौराहे के समीप पहुंचा तभी अनियंत्रित होकर पलट गया।

जिससे रिक्से पर सवार शुखलाल घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए गाजीपुर स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share