उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के पचीसा गांव में संदिग्ध अवस्था में महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर घटना जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के पचीसा गांव निवासी शाहीन की 28 वर्षीय पत्नी महरून निशा ने घर के अंदर संदिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतिका के परिजनों ने बताया मृतिका का मायका भी पचीसा गांव में है। मृतिका की शादी 12 वर्ष पूर्व हुई थी जिससे दो पुत्री व एक पुत्र है। वही किसी ने किसी तरह का कोई आरोप नही लगाया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!