उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में बाइकों की ज़ोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलो को इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने एक को मृत घोषित करते हुए घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद एक को कानपुर तो दूसरे को जिला अस्पताल रेफर दिया। जानकारी के अनुसार कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गौशपुर गांव निवासी श्रीपाल का 40 वर्षीय पुत्र महेश बिंदकी कस्बा निवासी संदीप के 25 वर्षीय पुत्र त्रिलोकी को बाइक पर सवार कर कही जा रहा था।

तभी कल्यानपुर थाना क्षेत्र के कोरशम गांव निवासी बदलू प्रसाद कुशवाहा का 35 वर्षीय पुत्र बृजमोहन कुशवाहा सामने से बाइक पर खाद लादे सामने से आ गया। जिससे दोनों बाइको की जोरदार भिड़ंत हो गई। वहीं बाइको की भिड़ंत में दोनों बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने महेश को मृत घोषित करते हुए त्रिलोकी की हालत ज़्यादा गंभीर देखते हुए कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वही दूसरी बाइक सवार बृज मोहन को सरकारी 108 एम्बुलेन्स के ईएमटी दिलीप कुमार व पायलेट अनिल कुमार के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By