उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के चक रसूलपुर गांव के समीप स्थित खेतों में काम करने के लिए गए किसान को ज़हरीले सांप ने काट लिया। सांप काटने की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चक रसूलपुर गांव निवासी स्वर्गीय मन्नू का 45 वर्षीय पुत्र चंद्र मोहन गांव के समीप स्थित अपने खेतों में काम करने गया था। काम करने के लिए खेत मे ट्यूवेल के कमरे से कुछ सामान निकालने लगा। तभी उसको जहरीले सांप ने काट लिया सांप काटने की बात उसने अपने परिजनों को बताई तो तुरंत परिजन उसको अपने वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस रखवा दिया। साथ आए परिजनों ने बताया कि मृतक के एक 18 वर्षीय पुत्री पारुल, 14 वर्षीय पुत्र अनुज और 12 वर्षीय पुत्र ननका है। जिसमे बड़ी पुत्री पारुल की इसी नवंबर महीने में शादी होनी है। और उसके सिर से पिता साया उठ गया है। वही मृतक के साथ अस्पताल पहुंची उसकी पत्नी सावित्री देवी का रो-रो कर बुरा हाल होता रहा है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!