उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जाफराबाद गांव में बीती रात को युवक अपने घर की छत पर सो रहा था। सुबह जब वह भोर पहर शौचक्रिया के लिए उठा तभी नींद के झोंके में सीढियो के रास्ते नीचे गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के जाफराबाद गांव निवासी स्वर्गीय होरीलाल का 48 वर्षीय पुत्र जुग्गी लाल बीती रात अपने घर की छत पर सो रहा था।

सुबह जब वह शौचक्रिया के लिए उठा तभी नींद के झोंके में सीढियो के रास्ते नीचे गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!