G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के ढकौली गांव के समीप रोड पार कर रही महिला को बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जिससे महिला घायल हो गई घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ढकौली गांव निवासी स्वर्गीय गंगाराम साहू की 65 वर्षीय पत्नी रुक्मीना देवी घर से दुकान सामान खरीदने जा रही थी।

तभी रोड पार करते समय बाइक सवार ने उसको टक्कर मार दिया। जिससे रुक्मीना देवी घायल हो गई हादसे की जानकारी परिजनों को हुई। तो तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एंबुलेंस के ईएमटी शेखर द्विवेदी व पायलट दुर्गेश ने महिला को घायल अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share