G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के सुकेती गांव के समीप स्थित पेट्रोल पम्प के पास बाइकों की भिड़ंत में बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गाँव निवासी मेड़ी लाल का 45 वर्षीय पुत्र राम लखन आज सुबह बाइक पर सवार होकर अपने पुत्र के लिए लड़की देखने जा रहा था।

जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के सुकेती गाँव के समीप पहुंची तो सामने से आई दूसरी बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। जिसमें राम लखन घायल हो गया हदशे जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और अपने वाहन से घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share