G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के लाधौली मजरे कुशुम्भी गांव के समीप अनियंत्रित बाइक सवार युवक गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के लाधौली मजरे कुशुम्भी गांव निवासी श्रीपाल का 23 वर्षीय पुत्र सोनू भास्कर घर से बाइक पर सवार होकर किसी काम के लिए जा रहा था। जैसे ही वह गांव के बाहर पहुंचा तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।

जिससे सोनू भास्कर घायल हो गया हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत परिजनों ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एंबुलेंस के ईएमटी अरुण कुमार व पायलट सौरभ कुमार ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती का उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share