उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाने से चंद कदम दूरी पर पॉवर हाउस के पास एक घर में चोरो ने चोरी की घटना को अंजाम दे डाला। बताया जाता है।चोर लगभग 3 लाख से अधिक का सामान और नगद 50 हजार रुपए लेकर फरार हो गएं। थाना के नजदीक पॉवर हाउस के पास किराए के मकान में पति पत्नी दोनों रहते थे। जिनका नाम श्याम बरन उर्फ मनीष जो भारतीय मजदूर किसान यूनियन के अध्यक्ष है। और उनकी पत्नी अब तक टीवी चैनल की क्राइम ब्यूरो है। सोमवार को उनकी पत्नी ने अपने बेटे के साथ अखण्ड रामायण में शामिल होने के लिए ससुराल पिलखिनी गांव छोड़ने के लिए गई थी। और दूसरे दिन मनीष ने पुनः अपने ससुराल गए उसी दिन मंगलवार को चोरों ने छत के ऊपर से आंगन से घुस गए। और 3 लाख की जेवरात सहित पचास हजार रूपए नगद अलमारी का ताला तोड़कर ले गए। और दूसरे दिन जैसे ही मनीष ने अपने घर वापस करीब 10 बजे आए तो दरवाजा खोलकर देखा तो घर का पूरा सामान इधर उधर पड़ा मिला। चोरी में सोने की दो जंजीर, मंगल सूत्र, अंगूठी आदि सामग्री ले गए।देखते ही उसके होड़ उड़ गए। और अंदर कमरे में देखा तो अलमारी का ताला और दरवाजे का ताला दोनो टूटे हुए मिले तुरंत ही पुलिस को सूचना दिए और मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा तो दरवाजा टूटा हुआ पड़ा था। इस मामले में थाना प्रभारी अरविंद कुमार राय ने बताया कि चोरों की खोजबीन की जा रहीं है।चोरो के खिलाफ सीसीटीवी कैमरे से फुटेज तलाश की जा रही।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!