उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर बुधवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। इब तक उसको कही इलाज के लिए लेकर जाते उससे पहले उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचनामे की कार्यवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार गोरखपुर जनपद के थाना सहबाजगंज गांव शिवपुर निवासी कमलेश जायसवाल का 38 वर्षीय पुत्र आदित्य जायसवाल का एक मकान कानपुर नगर के जरीब चौकी के समीप है। बताते हैं कि रात लगभग ढाई बजे बाइक से वह कानपुर से गोरखपुर जा रहा था। जैसे ही वह औंग थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर पहूँचा तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भाग जाने में सफल रहा। सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्तम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share