उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र में स्थित नेशनल हाइवे 2 पर बिलंदा कस्बे के समीप शनिवार की देर शाम बाइकों की भिड़ंत में जहां एक बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने घायलो की हालत गंभीर देखते हुए उनको कानपुर के लिए रेफर कर दिया। जहाँ एक की रास्ते में ही मौत हो गई वही तीसरे की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के मदारीपुर गांव निवासी स्व0 रामाराज का 18 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार लोधी अपने साथी अतर सिंह पुत्र राम किशोर 35 वर्ष के साथ बाइक से थरियांव किसी काम से गया था। वापस घर लौटते समय जैसे ही इनकी बाइक बिलंदा कस्बे के समीप नेशनल हाइवे 2 में पहुंची तभी शहर क्षेत्र के आबूनगर मुहल्ला निवासी गुलाब का पुत्र पिन्टू बाइक से रिश्तेदारी में जा रहा था तभी दोनों बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें अतर सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं राजेश व पिन्टू गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची सरकारी 108 एंबुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने दोनों की हालत गम्भीर देखते हुए कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। जिसमें राजेश ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया जबकि पिन्टू का इलाज कानपुर में शुरू हुआ। देर रात उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!