G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के देवमई के समीप अचानक बाइक के सामने कुत्ता आ गया उसको बचाने के प्रयास में बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरकर गंभीर घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार जहानाबाद थाना क्षेत्र के दारागंज मोहल्ला निवासी खलील अहमद का 45 वर्षीय पुत्र फ़िरोज अहमद बाइक पर सवार होकर औंग थाना क्षेत्र के शादीपुर गाँव अपनी ससुराल आ रहा था। जब उसकी बाइक बकेवर थाना क्षेत्र के देवमई के समीप पहुंची तभी उसकी बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ गया उसको बचाने के प्रयास में बाइक अनितंत्रित होकर गिर गई।

जिससे बाइक सवार फिरोज घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए देवमई स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे। तभी परिजन उसको शहर के किसी प्राइवेट अस्पताल इलाज कराने लेकर चले गए। वही घायल के साथ अस्पताल पहुंचे औंग थाना क्षेत्र के शादीपुर गाँव निवासी स्व. अब्दुल खालिक के पुत्र अब्दुल लतीफ ने बताया घायल फिरोज हमारा दामाद है। 17 नवम्बर को हमारी पुत्री की शादी है शादी के कार्ड हमने जहानाबाद में छपने को दिया था। कार्ड छप गए तो दामाद कार्ड देने आ रहा था रास्ते मे घटना हो गई जिसमे दामाद फिरोज घायल हो गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share