उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के मेड़ीपुर गांव के समीप बाइक और नीलगाय की भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक पर सवार चालक सहित दो लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार मलवा थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव निवासी कल्लू सिंह का 25 वर्षीय पुत्र भगवानदीन और ओम प्रकाश का 22 वर्षीय पुत्र अजय सिंह दोनों बाइक पर सवार होकर असोथर थाना क्षेत्र के सुजानपुर गांव अपने मामा के घर गए थे। वहां से वापस अपने घर लौटते समय जब उनकी बाइक असोथर थाना क्षेत्र के मेड़ीपुर गांव के समीप पहुंची तभी अचानक रोड पर आई नीलगाय से बाइक की भिड़ंत हो गई।

जिसमें बाइक चालक भगवान दिन व अजय सिंह दोनों घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए थरियांव स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए सरकारी 108 एंबुलेंस के ईएमटी मनोज कुमार व पायलट शिवकुमार के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने अजय सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद घर जानने की सलाह देते हुए गंभीर रूप से घायल भगवानदीन को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By