G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के शहजादेपुर गाँव मे 25 दिन पूर्व छत से गिरकर युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया था जिसकी इलाज के दौरान घर पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को विच्छेदन हेतु भेजा है। बताते चलें कि राधानगर थाने के शहजादेपुर गांव निवासी स्व0 मुरली का 43 वर्षीय पुत्र हरि मोहन 23 सितंबर को सोते समय छह से नीचे गिर गया था। जिसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां से उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया था। बाद में उसे परिजन उसे पीजीआई लखनऊ ले गए। कुछ दिन इलाज के बाद उसे घर वापस ले आए और घर पर ही इलाज करवा रहे थे। गुरूवार की देर शाम उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share