G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर सोमवार सुबह खेतों में काम करने जा रही वृद्धा को हाइवे पार करते समय कंटेनर ने टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई हादशे की सुचना परिजनो को हुई तो घर मे कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पंचनामें की कार्यवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के इटरौरा पिलखिनी गाँव निवासी स्व.श्रीपाल की 64 वर्षीय पत्नी दुलारी देवी सोमवार सुबह खेतों में काम करने जा रही थी। तभी पिलखिनी गांव के सामने हाइवें पार करते समय चौडगरा की तरफ से आ रहें कंटेनर ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिससे बृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामें की कार्यवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका का इकलौता पुत्र रामप्रकाश विदेश दुबई में नौकरी करता है। नाती करन घर में रहता है। थाना प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज ने बताया कि हादसा करने वाला वाहन मौके से भाग निकला है। परिजनों ने हादसा करने वाले वाहन कंटेनर का रजिस्ट्रेशन नंबर लिख कर दिया है। मृतका के नाती करन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share