G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के पखरौली गाँव की मोड के समीप स्थित तालाब के पास अनियंत्रित बाइक सवार बिजली के खंभे से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के शाह कस्बा निवासी रतिराम का 28 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार उर्फ कल्लू बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के पखरौली गाँव की मोड़ पर स्थित तालाब के पास पहुंची तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। जिससे बाइक चालक संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share