G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के बहुवा कस्बे के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मासूम सहित चार लोग घायल हो गए। घायल अवस्था मे सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने दो को मृत घोषित करते हुए शेष घायलों को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है। हादसे के बाद परिवारीजनों के बीच कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल रहा। जानकारी के अनुसार बहुआ कस्बे के जवाहर नगर मुहल्ला निवासी सज्जाक का 25 वर्षीय पुत्र रमजान अपने साथ पड़ोसी इनायत मंसूरी की 18 वर्षीय पुत्री गुलशन, गुलफशा 15 वर्ष व उसकी ममेरी बहन जहरा फातिमा 8 माह को बाइक में बैठाकर बहुआ बाजार जा रहा था। जब बाइक सवार बांदा-टांडा हाईवे पर पहुंचे तभी एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे सभी लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर पहुची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिये अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने जाँच के उपरांत रमजान व गुलफशा को मृत घोषित कर दिया। जबकि गुलशन व मासूम जहरा फातिमा को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है। हादसे के बाद से दोनों परिवारों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पास-पड़ोस के लोग गमजदा परिजनों को ढांढस बंधाते रहे पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share