G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के उमरापुर गांव में घर के बाहर काम कर रही महिला को ज़हरीले सांप ने काट लिया। जिसकी जानकारी परिजनो को हुई तो उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर देखते हुए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के उमरापुर गांव निवासी संतोष कुमार की 50 वर्षीय पत्नी मंजू देवी घर के बाहर काम कर रही थी। तभी उसको जहरीले सांप ने काट लिया सांप काटने की जानकारी परिजनों को हुई तो घटना की सूचना फोन कर सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share