फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र के बेसड़ी गांव में महिला ने परिवारिक कलह के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो घर में हड़कम्प मच गया। तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बेसडी गांव निवासी राम बहादुर की 23 वर्षीय पत्नी कोमल देवी ने परिवारिक कलह के चलते घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

परिजनों की ने जब कोमल देवी को फांसी के फंदे से लटका हुआ देखा तो घर में हड़कम्प मच गया। तुरंत उसको फांसी के फंदे से उतार कर इलाज के लिए असोथर स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों के साथ उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share