G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गांव के समीप अनियंत्रित ई-रिक्शा पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार मजदूर दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के नरैनापुर गांव निवासी कंचन का 25 वर्षीय पुत्र रवि जो मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पोषण करता है। रोज की भांति आज भी वह शहर काम की तलाश में आया था। काम न मिलने पर ई-रिक्शा पर सवार होकर वापस घर जा रहा था।

जब रिक्शा सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गांव के समीप पहुंचा। तभी अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे रिक्शे के नीचे दबकर रब्बी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share