G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के पीरनपुर मोहल्ले में पैदल जा रहे राहगीर को चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे राहगीर रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के कालकन रोड मसवानी मोहल्ला निवासी राम नारायन का 29 वर्षीय पुत्र संदीप उर्फ गोलू बीती देर रात पैदल पीरनपुर मोहल्ले से घर आ रहा था।

तभी रोड से निकले चार पहिया वाहन ने उसको जोरदार टक्कर मार दिया। वाहन की टक्कर से संदीप रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share