उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के देवीगंज मोहल्ले में ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार रोड पर गिरकर घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मलका गांव निवासी मुकेश का 18 वर्षीय पुत्र मिथुन बाइक पर सवार होकर घर से शहर किसी काम से आया था।

जब उसकी बाइक राधा नगर थाना क्षेत्र के देवीगंज मोहल्ले में पहुंची तभी ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार रोड पर गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share