उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर रेवाड़ी गांव के समीप ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शा चालक घायल हो गया, घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार मलवा थाना क्षेत्र के चितौरा गांव निवासी बदलू प्रसाद का 28 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार जो ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। रोज की भांति वह बीती देर शाम सवारी की तलाश में रिक्शा लेकर कल्याणपुर थाना क्षेत्र गया था।

तभी थाना क्षेत्र में स्थित नेशनल हाईवे 2 पर रेवाड़ी गाँव के समीप अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शा चालक दबकर घायल हो गया। घायल अवस्था में स्थानियों ने उसको इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचने ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share