G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के पटेल नगर चौराहे के समीप सोमवार की देर रात अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से जाकर टकरा गई। जिससे एक युवक की मौत हो गयी वहीं दो युवक मामूली तौर पर चोटिल हो गये। डॉक्टर ने घायलो को इलाज के बाद घर वापस भेज दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के अरबपुर मोहल्ला निवासी अजय का 24 वर्षीय पुत्र रोहित जो मजदूरी करता था। बताते है कि वह अपने साथी सुमित 17 छोटू 18 के साथ 50 नम्बर गेट के समीप छत में स्लेब डालकर अपने दोनो साथियों के साथ मोटर साइकिल से घर वापस आ रहा था। जैसे ही यह लोग पटेल नगर चौराहा से कुछ आगे पहुंचे तभी अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर से जाकर टकरा गई। जिससे रोहित गंभीर रूप से घायल जो गया। जबकि उसके दोनो साथी मामूली तौर पर चोटिल हो गये। घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। वहीं दोनो घायलों प्राथमिक उपचार के बाद घर वापस भेज दिया। सूचना पर पहुंची ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share