G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के करनपुर गाँव की मोड़ के समीप से चोरो द्वारा घर के पास खड़ी ट्रैक्टर ट्राली को ट्रैक्टर में टोचिंग कर चुरा ले गए। पीड़ित ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दिया तो पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के असोथर रोड करनपुर गाँव की मोड़ निवासी राम सिंह लोधी के पुत्र मंगल सिंह लोधी 11जनवरी को सुबह अपनी बहन के यहां छिबरामऊ गया था। पीड़ित के घर के बगल में दो घर छोड़‌कर उसका एक प्लाट खाली पड़ा हुआ है। उस प्लाट में वह अपने ट्रैक्टर की ट्राली खोलकर खड़ी कर दिया था। और ट्रैक्टर अपने माकान पर खड़ा कर दिया था। अज्ञात लोग अपना ट्रैक्टर लेकर आए और उसकी ट्राली को टोचिंग कर उसके प्लाट से ट्राली लेकर चले गये। जब उसके घर वालों ने सुबह‌ देखा तो पता चला कि ट्राली गायब है। तो पीड़ित के घर वालों द्वारा पुलिस को सूचना दिया। पीडित की ट्राली पीले कलर की थी तथा डबल चक्के की थी। पीड़ित ने पुलिस से कार्यवाई कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share