G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव के समीप अनियंत्रित बाइक सवार रोड परगिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गढ़ी गाँव निवासी अब्दुल हनीफ का 32 वर्षीय पुत्र अफ़ज़ल घर से बाइक पर सवार होकर किसी काम से निकला था। जैसे ही उसकी बाइक गांव के बाहर पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई। जिससे बाइक चालक अफ़ज़ल घायल हो गया। हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share