G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के पलवा गांव समीप चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार दम्पत्ति सहित तीन लोग घायल हो गये। घायल अवस्था मे सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के मुसरीपुर गांव निवासी फूलसिंह का 20 वर्षीय पुत्र जयकरन अपनी 18 वर्षीय पत्नी माया देवी एवं रिस्तेदार रिंकू पुत्र राजबहादुर 25 निवासी खासमऊ थाना खागा के साथ बाइक से किसी काम से जा रहे थे। जैसे ही यह लोग पलवा गांव के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रही चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे तीनो घायल हो गये। घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दी गई गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share