G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के तेंदुली गांव में महिला ने सन्दिग्ध अवस्था में घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है।जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के तेंदुली गांव निवासी अरविंद कुमार की 28 वर्षीय पत्नी कौशल्या ने संदिग्ध अवस्था में घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज, घटना की जांच पड़ताल कर रही है।वहीं पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे कल्यानपुर थाना क्षेत्र के इतरौरा गांव निवासी मृतिका के पिता ने दामाद और मृतिका की सास पर पुत्री कौशल्या को घरेलू कलह के साथ प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share