उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर लोधीगंज के समीप दो चार पहिया वाहनों की भिड़ंत में चालकों सहित 14 श्रद्धालु घायल हो गए। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचवाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार न्यू दिल्ली के पटेल नगर निवासी प्यारे लाल का 56 वर्षीय पुत्र महेश कुमार व उसकी 55 वर्षीय पत्नी शुसीला देवी, विनोद कुमार की 33 वर्षीय पत्नी बबीता देवी, नंरेन्द्र की 33 वर्षीय पत्नी आकांछा देवी, गौतम का 40 वर्षीय पुत्र कमलेश सभी चार पहिया वाहन पर सवार होकर ड्राइवर रियाज पुत्र मो० फारूख के साथ प्रयागराज महाकुम्भ स्नान करने जा रहे थे। जब इनका वाहन सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर लोधीगंज पहुंचा तभी वाहन पंचर होकर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। पीछे से दिल्ली के नागुड़ी थाना क्षेत्र के नेहाल नगर निवासी कमल सिंह का 35 वर्षीय पुत्र योगेंद्र चार पहिया से आ गया जो प्रयागराज महाकुम्भ जा रहा था।

उसके वाहन में दिल्ली के न्यालवा थाना क्षेत्र के पीला गढ़ी मोहल्ला निवासी 28 वर्षीय विक्की उसकी 24 वर्षीय पत्नी कोमल, उसका 5 वर्षीय पुत्र युग और मुनीश कुमार की 40 वर्षीय पत्नी नीरू देवी, स्व. बिंदर की 65 वर्षीय पत्नी मधु देवी, स्व. कृष्ण कुमार की 75 वर्षीय पत्नी माया वती सवार थे दोनो वाहनों की भिड़ंत हो गई। जिससे दोनो वाहनों से चालक सहित 14 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सरकारी 108 एंबुलेंस व नेशनल हाईवे की एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने घायलों की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share