G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के मदरिया पुरा गांव के समीप दो बाइकों की भिड़ंत हो गई जिसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए। घायल अवस्था मे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर भर्ती कर इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार मलवा थाना क्षेत्र के उमरपुर गांव निवासी शारदा का 18 वर्षीय पुत्र गोविंद बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए राधा नगर थाना क्षेत्र गया था। जब वह थाना क्षेत्र के मदरियापुर गांव के समीप पहुंचा। तभी दूसरी बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई जिसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने गोविंद को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वही दूसरा बाइक सवार अपना इलाज कराने कहीं और चला गया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर गोविंद को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share