उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 बाईपास पर ट्रैक्टर और चार पहिया वाहन की भिड़ंत हो गई। जिससे वाहन पर सवार चालक सहित 9 लोग घायल हो गए, सभी घायलों का इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित करते हुए बाकी घयलों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार इटावा जनपद के बकेवर थाना क्षेत्र के गौतमपुरा गाँव निवासी स्व. राम औतार का 65 वर्षीय पुत्र नंरेन्द्र कुमार त्रिपाठी अपनी 60 वर्षीय पत्नी हरप्यारी 32 वर्षीय पुत्र गौरव त्रिपाठी, 28 वर्षीय पुत्री सपना त्रिपाठी, और पवन कुमार त्रिपाठी की 45 वर्षीय पत्नी रेखा त्रिपाठी, उसकी 17 वर्षीय पुत्री कशिश त्रिपाठी, और 11 वर्षीय पुत्री नब्या त्रिपाठी, हरेंद्र त्रिपाठी की 52 वर्षीय पत्नी किरन त्रिपाठी चार पहिया वाहन से गाँव निवासी राजीव कुमार ड्राइवर के साथ प्रयागराज महाकुम्भ स्नान कर वापस लौट रहे थे।

जब उनका वाहन खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर स्थित बाईपास पर पहुंचा तभी ईट लदे ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई। जिससे वाहन पर सवार सभी लोग घायल हो गए। सभी घायलों के इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने नरेंद्र कुमार त्रिपाठी को मृत घोषित करते हुए बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचे ड्यूटी पर डॉक्टर सभी का इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

