उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के रमवाँ रेलवे स्टेशन के समीप चलती ट्रेन से गिरकर अज्ञात यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार राधा नगर थाना क्षेत्र के रमवाँ रेलवे स्टेसन के समीप चलती ट्रेन से लगभग 40 वर्षीय अज्ञात यात्री गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी स्थानीय पुलिस को हुई तो फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल का इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share