G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के पिपराहा डेरा गांव के समीप अज्ञात वाहन से महिला रोड पर गिरकर अचेत हो गई। परचितो से मिली सूचना पर परिजनों उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बिकौरा गांव निवासी शिव कुमार की 55 वर्षीय पत्नी किसी वाहन से अपने घर लौट रही थी। तभी वह चलते वाहन से रोड पर गिरकर अचेत होकर पड़ी थी। तभी रास्ते से निकले परिचित ने घटना की सूचना उसके परिजनों को दिया तो तुरंत मौके पर पहुंचे और उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। अस्पताल पहुंचे सूरज कली के पति शिव कुमार ने बताया की यह असोथर थाना क्षेत्र के मनावां गांव अपने मायके गई थी। वहां से लौटते समय रास्ते में किसी वाहन से गिरकर अचेत हो गई है। रास्ते से निकले परिचित ने बताया तो इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए हैं अभी भी अचेत है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share