G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के अमौरा गांव में युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अमौरा गांव निवासी अनिल कुमार द्विवेदी का 23 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार द्विवेदी ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों को जानकारी हुई तो घर में हड़कंप मच गया। तुरंत उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने जांच के उपरांत युवक को मृत घोषित कर दिया। वही साथ आये परिजन मृतक के शव को अपने साथ घर लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share