G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जोनिहा कस्बे में पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसको रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार जाफ़रगंज थाना क्षेत्र केवई गाँव निवासी स्व. राम आशरे का 56 वर्षीय पुत्र राम बाबू जो शादी बारात में खाना बनाने का काम करता है। बीती देर रात वह बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के शिव गार्डन से खाना बना कर साइकिल से वापस घर लौट रहा था। जब वह कोतवाली क्षेत्र के जोनिहा कस्बे में पहुंचा तभी पिकअप ने उसकी साइकिल की टक्कर मार दिया। जिससे साइकिल सवार राम बाबू घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share