उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के कस्बे के समीप घर से किसी काम के लिए निकले बृद्ध को अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रामपुर थरियांव गांव निवासी स्व. राम नरायन का 60 वर्षीय पुत्र लोकनाथ घर से किसी काम के लिए कस्बे गया था। तभी अज्ञात वाहन उसको टक्कर मारते हुए निकल गया हादसे की जानकारी परिजनों को हुई। तो तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी हाउस में रखवा दिया। वही घटना के बारे में मृतक के पुत्र आशीष ने जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share