उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के चक मुस्तफापुर गांव के समीप स्थित खेतों में काम करने गई किशोरी सन्दिग्ध अवस्था में अचेत हो गई। परिजनों को जानकारी हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चक मुस्तफापुर गांव निवासी रमेश की 16 वर्षीय पुत्री रीता गांव के समीप स्थित खेत में काम करने गई थी। तभी वह सन्दिग्ध अवस्था मे अचेत हो गई परिजनों को जानकारी हुई। तो तुरंत उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने किशोरी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही परिजन अपने वाहन से उसको जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share