उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बेरागढ़ीवा गाँव के समीप अचानक रोड पार कर रहे कुत्ते से टकराकर बाइक सवार घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के अलादातपुर गाँव निवासी स्व. रईश खाँ का 40 वर्षीय पुत्र नईम खाँ बीती रात बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बेरागढ़ीवा गाँव के समीप पहुँची तभी अचानक बाइक के सामने कुत्ता आ गया। और बाइक कुत्ते से टकरा गई। और चालक नईम रोड़ पर गिरकर घायल हो गया। हादशे कि सूचना फोन कर सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची एम्बुलेन्स ने घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share