उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां बिना दुल्हन के ही बारात वापस लौट गई।इस दौरान जमकर हंगामा हुआ और बाराती थाने तक पहुंच गए। मामले की शिकायत दर्ज करते हुए कार्यवाई की मांग किया गई। मलवा थाना क्षेत्र के नए पुरवा गांव से विकास कुमार पुत्र स्वर्गीय रहिमाल की शादी असोथर थाना क्षेत्र के जमलामऊ गांव के दया राम की पुत्री पूजा देवी की 1 मार्च को गांव बारात आई। बताते हैं कि बड़े धूमधाम के साथ बारात पहुंची डीजे के साथ अगवानी हुई और धूमधाम से जयमल हुआ इसी दौरान दूल्हा अचानक बेहोश होकर जमीन में गिर गया। जिसे दुल्हन पक्ष को मिर्गी की आशंका हुई और शादी से इनकार कर दिया। काफी देर तक कहा सुनी होती रही एक दूसरे को समझते रहे लेकिन दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। शादी का अरमान लिए दूल्हा विकास कुमार बारातियों के साथ असोथर थाने पहुंचा। और दुल्हन पक्ष पर आरोप लगाते हुए शिकायत किया। वही इस मामले में असोथर थाना प्रभारी विनोद कुमार मौर्य ने बताया जमलामऊ गांव में बारात आई थी। दुल्हन पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया है फिलहाल पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
