G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र में गैंगेस्टर/हिस्ट्रीशीटर शातिर अभियुक्त मो० मोइन खान द्वारा आपराधिक कृत्यों से अर्जित अवैध धन द्वारा क्रय की गयी अचल सम्पत्ति (भूखण्ड) कुल बाजार मूल्य लगभग तीन करोड़ चार लाख बावन हजार पाँच सौ रुपये (3,04,52,500/-) को धारा 14 (1) गैगेस्टर एक्ट के तहत जब्त किया गया। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में आज 7 मार्च को थाना थरियांव पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट से संबंधित शातिर गैगेस्टर अभियुक्त मो० मोइन खान पुत्र इफ्तेखार खान निवासी सनगांव थाना कोतवाली द्वारा स्वयं के नाम, भाई मोहसिन व माँ हकीमुन के नाम क्रय की गयी कुल तीन करोड़ चार लाख बावन हजार पाँच सौ रुपये (3,04,52,500/-) रुपये की अचल सम्पत्ति को अंर्तगत धारा 14 (1) गैगेस्टर एक्ट के तहत जब्त किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share