उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ०प्र० तथा जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में होली पर्व के अवसर पर आम जनमानस को खाद्य प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थ विशेषकर खोया, खोया से बनी मिठाईयों, रंगीन कचरी, दूध, पनीर एवं अन्य खाद्य पदार्थ मानक के अनुरूप उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान में आज 7 मार्च को सहायक आयुक्त (खाद्य) देवेन्द्र पाल सिंह के निर्देश पर सम्पूर्ण जनपद में विशेष अभियान के अन्तर्गत कुल 05 विधिक नमूनें संग्रहित किये एवं 50 कि०ग्रा० कचरी जब्त की गयी, जिसका विवरण निम्न है-1. विपीन सैनी, खोया निर्माण ईकाई, भदवा से खोया का एक नमूना संग्रहित, 2. शिवम् किराना स्टोर, खिदिरपुर, बिन्दकी से रंगीन कचरी का एक नमूना संग्रहित एवं 50 कि०ग्रा० रंगीन कचरी, जब्त की जिसका अनुमानित मूल्य रू0 5500/-है, 3. भानू प्रताप स्पेलर, जोनिहा से सरसों तेल का एक नमूना संग्रहित, 4. पनीर प्वांइट, प्रो० अर्पित, बिन्दकी, से पनीर का एक नमूना संग्रहित। 5. शुभ मिष्ठान भण्डार, प्रो० अनीस, जोनिहाँ, से पनीर का एक नमूना संग्रहित सभी संग्रहित नमूनों को जॉच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला को प्रेषित किया गया। जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाई की जायेगी। आम जनमानस से अनुरोध है कि मिलावटी की किसी प्रकार की सूचना हेतु विभाग के मोबाइल नम्बर 9454468439 पर दी जा सकती है। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित, खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश चन्द्र, महेन्द्र कुमार यादव एवं पूजा गुप्ता उपस्थित रही।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share