उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के चाची खेड़ा गांव में दंपति ने संदिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उनको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चाची खेडा गाँव निवासी शिव शरन के 30 वर्षीय पुत्र ओम प्रकाश और उसकी 28 वर्षीय पत्नी चंचला सिंह ने आज सन्दिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उनकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने दंपति को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। वही साथ आई बहन सुनीता पति वशु देव ने आरोप लगाते हुए बताया गाँव निवासी परिवारिक भाई विजय सिंह पुत्र राजू सिंह भाई की ज़मीन हथियाना चाहता है। उसी ने असलहे ज़ोर से भाई और भाभी को ज़हर खिलाया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share